Ashoke Pandit ने CBFC पर CBI जांच कराने की मांग की, एक्टर Vishal ने रिश्वत लेने का लगाया था आरोप

Ashoke Pandit ने CBFC पर CBI जांच कराने की मांग की, एक्टर Vishal ने रिश्वत लेने का लगाया था आरोप

Author: Editorji Podcast September 29, 2023 Duration: 0:34
साउथ एक्टर विशाल (Vishal) ने हाल में ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC के मुंबई कार्यालय में उनकी नई फिल्म मार्क एंटनी को सर्टिफिकेट देने के लिए 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का संगीन आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद पूर्व सीबीएफसी सदस्य अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने मामले की सीबीआई जांच की मांग कर डाली है. साथ ही फिल्ममेकर ने ये भी दावा किया कि जिन लोगों ने पैसे लिए हैं वे बोर्ड या उसके कार्यालय का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि एक्टर के आरोप के बाद मंत्रालय ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने तमिल एक्टर विशाल के दावों की जांच शुरू कर दी है. अशोक ने न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि, 'आईएफटीडीए (इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन) की ओर से हम प्रसून जोशी को पत्र लिख रहे हैं और इन आरोपों पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. जिन लोगों ने पैसे लिए हैं, वे सीबीएफसी के कर्मचारी नहीं हैं, इसलिए जिसे भी पैसे दिए गए, उसकी जांच होनी चाहिए.' मामले पर जांच की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा- एक्टर विशाल द्वारा उठाया गया सीबीएफसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती है और इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.' आपको बता दें कि विशाल ने एक वीडियो पोस्ट कर सीबीएफसी के मुंबई ऑफिस के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया कि उनसे उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग और यू/ए सर्टिफिकेट के बदले 6.5 रुपये लाख का भुगतान करने के लिए कहा गया था. उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' का हिंदी संस्करण 28 सितंबर को रिलीज हुआ. विशाल ने अपने पोस्ट में उन बैंक खातों का डिटेल्स भी शेयर किया था, जिनमें रिश्वत दो किस्तों में ट्रांसफर की गई थी. ये भी देखिए: Uorfi Javed: बेबी पिंक ड्रेस में अप्सरा बन कर आईं उर्फी, बच्चा बताने लगा फैशन क्वीन को पोज

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
Akshay Kumar और Twinkle Khanna ने ब्रिटेन के पीएम Rishi Sunak से की मुलाकात, बोली- दामाद से मिलना... [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और उनके पति अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से मुलाकात की है. इस दौरान तीनों ने खुब पोज़ दिए, जिसका वीड…
Tiger 3:  देश के नाम Tiger का पैगाम, कहा- जब तक टाइगर मरा नहीं, हारा नहीं [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:56
Tiger 3 Movie Teaser: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 27 सितंबर को मेकर्स ने 'टाइगर का मैसेज' वीडियो रिलीज किया. जिसमें टाइगर को देशवासियों से बात करते दिखाया गया है.…
Uorfi Javed: क्या कभी पहना है इस तरह से कोट पैंट? देखिए उर्फी का नया स्टाइल [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:36
Urfi Javed: उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अनोखी ड्रेसज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार भी उर्फी कुछ नया फैशन लेकर आईं हैं. इस बार उर्फी पिंक कलर के कोट-पैंट से मुंह छुपाते हुए नजर आईं, सानी इस बार उर्फी…
Naseeruddin Shah क्यों नहीं देख सकें RRR और Pushpa?, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
Naseeruddin Shah: दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपनी बात हमेशा बेबाकी से रखते हैं. दिग्गज होने की वजह से एक्टर आज रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर अपनी राय भी देते रहते हैं. हाल में ही उन्होंने यूट्यूब चैनल…
Raghav- Parineeti  ने पोस्ट किया प्यार भरा खत, अपने नए सफर के लिए मिले आशीर्वाद के लिए जताया आभार [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:39
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने 24 सितंबर को फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी बना लिया है. उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करने के बाद कपल अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गया था. अब राघव…
Tovino Thomas की 2018 की ऑस्कर जर्नी हुई शुरु, भारत की ओर से ऑस्कर 2024 में हुई ऑफिशियल एंट्री [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:37
टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) स्टारर मलयालम हिट फिल्म '2018' की ऑस्कर 2024 की जर्नी शुरु हो चुकी है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने '2018' भारत की ओर से ऑस्कर 2024 के लिए चुना है. भारत की ओर से ऑस्कर 2024 इसकी ऑफिशियल एंट्री ह…
Dhak Dhak का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:19
तरुण डुडेजा (Tarun Dudeja) द्वारा निर्देशित फिल्म 'धक धक' (Dhak Dhak) का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh ) , दीया मिर्जा (Dia Mirza), रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) और…
Nayanthara-Vignesh Shivan के बच्चों का पहला बर्थडे, कपल ने कहा- यह साल जीवन भर याद रहेगा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:34
Nayanthara-Vignesh Shivan’s babies turn 1: एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन के जुड़वां बेटे एक साल के हो चुके हैं. 26 सितंबर को उनके पहले बर्थडे पर एक्ट्रेस ने दोनों बेटों का चेहरा रिवील किया. कपल ने अपने बच्चों के पहले…
Aamir Khan और Adah Sharma समेत कई सितारे गणपति दर्शन के लिए  BJP नेता आशीष शेलार के घर पहुंचे [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
Aamir Khan, Adah Sharma and others visit Ashish Shelar's residence for Ganpati Darshan: 26 सितंबर को बीजेपी नेता आशीष शेलार के मुंबई स्थित घर पर कई मशहूर हस्तियां गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं. आमिर खान ने हाथों में मिठाइयो…
Tumse Na Ho Payega की स्क्रीनिंग में पहुंचे Ayushmann Khurrana, आदित्य और विद्या बालन समेत कई सितारे [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
Tumse Na Ho Payega screening: मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'तुमसे ना हो पाएगा' को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाने से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की. फिल्म की स्पेशल स…