CBFC Corruption Case: तमिल एक्टर विशाल द्वारा घूस लेने का आरोप लगाने के बाद एक्शन में आया मंत्रालय

CBFC Corruption Case: तमिल एक्टर विशाल द्वारा घूस लेने का आरोप लगाने के बाद एक्शन में आया मंत्रालय

Author: Editorji Podcast September 29, 2023 Duration: 0:36
हाल ही में तमिल एक्टर विशाल ने मुंबई में CBFC (Central Board of Film Certification) पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था, जिस पर अब मंत्रालय एक्शन मोड में आ गया है. सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 6.5 लाख रुपये के रिश्वत मामले में जांच शुरू करने के आदेश दिए है. क्या कहा मंत्रालय ने? सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट में लिखा, 'एक्टर विशाल द्वारा उठाया गया सीबीएफसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है और इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को आज ही जांच करने के लिए मुंबई भेजा गया है. The issue of corruption in CBFC brought forth by actor @VishalKOfficial is extremely unfortunate. The Government has zero tolerance for corruption and strictest action will be taken against anyone found involved. A senior officer from the Ministry of Information & Broadcasting…— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 29, 2023 हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे CBFC द्वारा उत्पीड़न के किसी भी अन्य मामले के बारे में jsfilms.inb@nic.in पर जानकारी देकर मंत्रालय के साथ सहयोग करें.' क्या था पूरा मामला? बता दें कि गुरुवार को एक्स हैंडल एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें एक्टर ने दावा किया है कि उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी वर्जन के सेंसर सर्टिफिकेट के लिए CBFC ने 6.5 लाख रुपये की रिश्वत ली है. सोशल मीडिया से दी जानकारी वहीं एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि भष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाना ठीक, लेकिन रियल लाइफ में ऐसे करना गलत है.. खासकर सरकारी दफ्तरों में और CBFC मुंबई कार्यालय में तो और भी ज्यादा गलत है. #Corruption being shown on silver screen is fine. But not in real life. Cant digest. Especially in govt offices. And even worse happening in #CBFC Mumbai office. Had to pay 6.5 lacs for my film #MarkAntonyHindi version. 2 transactions. 3 Lakhs for screening and 3.5 Lakhs for… pic.twitter.com/3pc2RzKF6l— Vishal (@VishalKOfficial) September 28, 2023 आगे लिखा कि इसलिए मैं ये मुद्दा महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मेरे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के ध्यान में ला रहा हूं. मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई..इसलिए आपसे आशा करता हूं कि हमेशा की तरह सत्य की जीत होगी. ये भी देखें: Priyanka Chahar Choudhary हो चुकीं बॉडी शेमिंग का शिकार, कहा- मैंने अपना कॉन्फिडेंस खो दिया था...

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
Anupam Kher ने अयोध्या में की राम लला की पूजा अर्चना, डॉक्यूमेंट्री में बताएंगे अयोध्या मंदिरों की कहानी [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 1:04
एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) में नजर आ रहे हैं. हाल में ही अनुपम इन सबके बीच अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने कनक भवन समेत कई पूजा स्थल पर पूजा अर्चना की. साथ ही उन्होंने राम लल…
Rajinikanth: जब अपने करियर के पीक पर सन्यास लेकर साधु बनना चाहते थे रजनीकांत, फैंस ने कर दिया था ये हाल [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:26
Rajnikant: थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक रजनीकांत के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती है. उनकी कोई भी फिल्म रिलीज हो उससे पहले फैंस में रजनी फीवर चढ़ जाता है कि सड़कों पर भी इसका असर नजर आने लगता है. लोग उनके बड़े-बड़…
Vicky Kaushal ने  Katrina Kaif को क्यों कहा मॉन्स्टर और अजीब? जानिए पूरा मामला [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:46
Vicky Kaushal And Katrina Kaif: बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मैरिड लाइफ जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. अब हाल ही में विक्की कौशल ने शादी के बाद कैटरीना और…
Aishwarya Rai Bachchan बेटी Aaradhya संग पेरिस फैशन वीक के लिए निकलीं, बेटी का हाथ पकड़े दिखीं एक्ट्रेस [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:33
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya) संग पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने के लिए निकल चुकी हैं. हाल में ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर ख…
Fukrey 3: मुंबई में थिएटर पहुंच Pulkit Samrat समेत इन स्टार्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, वीडियो वायरल [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:46
एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), मनोज सिंह (Manjot Singh) और वरुण शर्मा (Varun Sharma)अपनी फिल्म 'फुकरे 3' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 28 सितंबर 2023 को रिलीज हो चुकी…
Anushka Sharma और Virat Kohli जल्द बनेंगे अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता?, इन कारणों ने खबर को दी हवा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:48
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. कपल के करिबी सू…
Yash की KGF 3 की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगा रॉकी भाई का एक्शन अवतार [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:33
साउथ एक्टर यश (Yash) की 'केजीएफ 3' (KGF 3) को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है. फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आ रही है. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म की शू…
Shah Rukh Khan की Jawan बनी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, Gadar 2 को भी छोड़ा पीछे [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:35
सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही है. इसके साथ ही फिल्म अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म बन गई है. गुरुवार को 5.82 करोड़ रुपये के कमाई क…
Parineeti Chopra ने शेयर किया Raghav Chadha संग शादी की ऑफिशियल वीडियो, प्यार में डूबा दिखा कपल [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 1:00
एक्टर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सभी रस्मों और रिवाजों के साथ शादी कर ली. अब हाल में ही परिणीति ने शादी का ऑफिशियल वीडियो अपने सोशल म…
Uorfi Javed: बेबी पिंक ड्रेस में अप्सरा बन कर आईं उर्फी, बच्चा बताने लगा फैशन क्वीन को पोज [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
Uorfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने नए नए फैशन के साथ पैपराजी को पोज देती दिखाई देती है. अपने लुक से इस बार सोशल मीडिया के लोगों को ही नहीं सड़क पर सामान बेचने वाले बच्चे को भी खुश कर दिया. उर्फी इस बार बेब…