Raees फेम एक्ट्रेस  Mahira Khan ने की दूसरी शादी, दुल्हन को देख भावुक हुए दूल्हेराजा सलीम

Raees फेम एक्ट्रेस Mahira Khan ने की दूसरी शादी, दुल्हन को देख भावुक हुए दूल्हेराजा सलीम

Author: Editorji Podcast October 2, 2023 Duration: 0:36
Mahira Khan Second Marriage: फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) ने दूसरी शादी कर ली है. माहिरा के मैनेजर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में निकाह के कुछ इनसाइड वीडियो शेयर किए जिसमें माहिरा खान और सलीम करीम (Salim Karim) अपने करीबियों के सामने निकाह की रस्में करते नजर आ रहे हैं. वहीं जब माहिरा दुल्हन के जोड़े में करीम के करीब आती हैं तो करीम की आंखों से ख़ुशी के आंसू छलक पड़ते हैं. दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं और निकाह की रस्में निभाते हैं. इस दौरान सलीम अपनी दुल्हन के माथे को चूमते भी हैं. माहिरा जहां ब्लू लहंगा चोली और दुप्पटे में खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, सलीम ब्लैक शेरवानी और मैचिंग पायजामा में हैंडसम लग रहे हैं. उन्होंने नीली पगड़ी भी पहनी हुई है. इससे पहले डेली पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि एक्ट्रेस ने किसी हिल स्टेशन पर दूसरी शादी की है. माहिरा खान की पहली शादी साल 2007 में अली अक्सारी से हुई थी. दोनों की मुलाकात लॉस एंजेलिस में हुई थी. अली अक्सारी को एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बताया जाता है. 24 साल की उम्र में माहिरा खान मां बन गई थीं. इन्होंने बेटे अजलान को जन्म दिया था. मगर बाद में कपल का 2015 में इनका तलाक हो गया था. मगर बेटे की कस्टडी अभी-भी एक्ट्रेस के पास है. पहला रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस ने दूरी बना ली थी. मगर अब उन्होंने नए हमसफर की तलाश कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने नए सफर की शुरुआत के लिए पाकिस्तान के पंजाब में एक शांत हिल स्टेशन को चुना, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. वैसे कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साथ में कई बार इन्हें देखा गया था. ये भी देखें: Ileana D’Cruz का लाडला बेटा हुआ 2 महीने का, नन्हे प्रिंस को गोद में लिए फोटो की शेयर

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
Gandhi Jayanti पर Akshay Kumar ने नई फिल्म  Sky Force की दिखाई झलक, एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर है आधारित [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:50
गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) की घोषणा की. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म स्काई फोर्स की डिटेल शेयर की. उन्होंने वी…
Malaika-Arjun Dinner Date: मलाइका और अर्जुन डिनर डेट के बाद एक ही कार से साथ वापस जाते आए नजर [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:26
Malaika-Arjun Dinner Date: बॉलीवुड के लव बर्ड कहे जाने वाले कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोरा (Malaika Arora) को मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया है. रविवार रात डिनर डेट एन्जॉय करते इस…
Ileana D’Cruz का लाडला बेटा हुआ 2 महीने का, नन्हे प्रिंस को गोद में लिए फोटो की शेयर [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:29
Ileana D’Cruz With Her Son: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) के दो महीने के होने पर सोशल मीडिया पर प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है. 1 अगस्त को अपने ब्वॉयफ्रेंड संग बे…
Rajinikanth Lal Salaam:फिल्म लाल सलाम का पोस्टर शेयर करते हुए रजनीकांत की बेटी ने की रिलीज डेट की घोषणा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:35
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड निर्देशित फिल्म 'लाल सलाम' (Lal Salaam) सुर्खियों में छा गई है. विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और विक्रांत (Vikranth) की लीड रोल वाली इस…
Jee Le Zaraa: Priyanka Chopra को नहीं पसंद आई स्किप्ट, तभी फिल्म में हो रही थी देरी [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:36
Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), कैटरीना कैफ (Katrine Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म जी ले जरा अब ठंडे बस्ते में जाने के कगार पर आ गई है. रोड ट्रिप पर आधारित ये फिल्म फरहान अख्तर (Farhan Ak…
Parineeti-Raghav Pics: परिणीति ने शेयर की शादी के दौरान हुए गेम्स की तस्वीरे, स्पून रेस में लगाई दौड़ [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:47
Parineeti Chopra and Raghav Chdha Wedding Pics: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को हफ्ताभर बीत गया है. वहीं अब शादी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो का सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरु हो गया है. इसी बीच परिणीति ने शादी के…
कन्नड़ एक्टर Nagabhushana को महिला की मौत होने के बाद किया गया अरेस्ट, कार से कपल को मार दी थी टक्कर [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:22
कन्नड़ एक्टर नागभूषण (Nagabhushana ) ने शनिवार रात को बेंगलुरु में कथित तौर पर अपनी कार से एक कपल को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि घायल व्यक्ति का अभी भी इलाज चल रहा है. बेंगलुरु के कुमारस्वामी ट्रैफ…
Nick Jonas ने तस्वीरे शेयर कर दिखाई सितंबर की झलक, Priyanka ने एक फोटो पर दिया खास रिएक्शन [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:32
फेमस सिंगर निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई फोटोज शेयर की है. इन फोटोज के साथ उनके 31 वें जन्मदिन सहित ये सितंबर महीना कैसा बीता, इसकी एक झलक दिखाई है. निक ने रविवार को तस्वीरें जो पोस्ट की, उसमें जोनस ब्रदर्स के…
Dono स्टार Rajveer ने घर में खुशहाली का क्रेडिट दिय़ा इस सदस्य को, कहा- हम सभी इस बात पर विश्वास करते है [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:48
चाहे वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani KI Prem Kahaani) में धर्मेंद्र (Dharmendra) का पसंदीदा अभिनय हो या 'गदर 2' (Gadar 2) के साथ सनी देओल (Sunny Deol) की भारी सफलता, देओल परिवार इन दिनों फिल्मों में ऊंचे…
Jacqueline Fernandez की पोस्ट पर Mika Singh ने किया Sukesh Chandrashekar का नाम लेकर कटाक्ष [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
पिछले कुछ समय से जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. हालांकि, उन्होंने अपने एक पोस्ट से हिंट दे दिया है की वह जल्द हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड वैन डेम (Jean-Claude Van Damme) के…