Salaar Release Date: Prabhas की फिल्म क्रिसमस पर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की डंकी से भिड़ेगी

Salaar Release Date: Prabhas की फिल्म क्रिसमस पर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की डंकी से भिड़ेगी

Author: Editorji Podcast September 29, 2023 Duration: 0:38
Prabhas Film Salaar Release Date : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. प्रभास और श्रुति हासन (Shruti Haasan) की ये मच-अवटेड फिल्म 'सालार' इसी साल क्रिसमस पर दस्तक देगी. मेकर्स ने बताया कि फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मतलब यह कि बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. क्यों कि शाहरुख खान भी अपनी मच अवेटिड फिल्म 'डंकी' लेकर इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. किंग खान फैंस से बातचीत के दौरान इसकी रिलीज की तारीख पुख्ता भी कर चुके हैं. प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को अनाउंस किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'सालार' इस साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी. प्रभास ने अपने पोस्ट में बताया है कि 22 दिसंबर, 2023 को फिल्म 'सालार' वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी. फिल्म 'सालार' की नई रिलीज डेट अनाउंस होते ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं ये दूसरी बार है जब होम्बले फिल्म्स शाहरुख के साथ टकरा रहा है. इससे पहले साल 2018 में क्रिसमस पर 'जीरो' वर्सेज 'केजीएफ'आई थी.' हालांकि इस क्लैश में देखा जाए तो प्रशांत नील की केजीएफ ने बाजी मारी थी. सालार पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया. कहा जा रहा है कि प्रशांत नील फिल्म के कुछ हिस्सों से खुश नहीं थे. इसलिए वो क्लाइमैक्स को रीशूट किया गया. VFX का भी काफी काम बाकी होने की बात कही गई. वहीं, 'डंकी' एक सामाजिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में किंग खान के अलावा तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी, धर्मेंद्र और भी कई कलाकार हैं. ये भी देखें : Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज ने Siddharth से मांगी माफी, रोक दिया गया था प्रेस कॉन्फ्रेंस

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
Jacqueline Fernandez की पोस्ट पर Mika Singh ने किया Sukesh Chandrashekar का नाम लेकर कटाक्ष [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
पिछले कुछ समय से जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. हालांकि, उन्होंने अपने एक पोस्ट से हिंट दे दिया है की वह जल्द हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड वैन डेम (Jean-Claude Van Damme) के…
Seven Years Of M.S. Dhoni: The Untold Story : Disha Patani को आईं दिवगंत Sushant Singh Rajput की याद [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (M.S. Dhoni: The Untold Story) की सेवंथ एनिवर्सरी के मौके पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद किया. दिशा ने अपने…
Sana Khan ने अपने दो महीने के बेटे Tariq Jameel के साथ किया उमराह, काबा से शेयर की तस्वीर [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
पूर्व एक्ट्रेस साना खान (Sana Khan) ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं हैं और इस्लामिक में खुद को रंग चुकी हैं. हाल ही में सना ने अपने पति मुफ्ती अनस सैयद (Mufti Anas Syed) और बेटे तारिक जमील (Tariq Jameel) के साथ उमरा…
Samarpan Lama बनें India Best Dancer सीजन 3 विनर, टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक थे समर्पण [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:23
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India Best Dancer) सीजन 3 के कंटेस्टेंट समर्पण लामा (Samarpan Lama) ने बीते शनिवार को 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. समर्पण को इस ख़िताब के साथ 15 लाख की धनराशि भ…
Swara Bhasker और Fahad Ahmad ने की बेटी राबिया की छठी पूजा, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:42
हाल ही में मां बनी स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपनी नवजात बेटी राबिया के जन्म के छठे दिन छठी पूजा की. ये पूजा आमतौर पर एक हिंदू रिचूअल है. इस खुशी के मौके पर उनके पति फहद अहमद (Fahad Ahmad) अपने परिवार के सदस्यों के…
Kiara-Sidhart से लेकर Kajol-Ajay तक कौन है खाना बनाने में एक्सपर्ट, किसे नहीं आती कुंकिंग की ABC? [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:01
Bollywood celebrities who love to cook: बॉलीवुड की गलियारों में अपनी एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोरने वाले कलाकारों में अभिनय का टैलेंट कूट-कूट कर भरा होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टिंग के अलावा भी एक ऐसी चीज हैं,…
Khichdi 2 Teaser Out: फिल्म का आ गया टीजर, फिर से हंसाने को तैयार Hansa और Praful की फैमिली [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:51
Khichdi 2 Teaser: 'खिचड़ी 2' का टीज़र रिलीज़ हो गया है और इसमें गुजराती परिवार को 5 करोड़ रुपये की कीमत पर पंथुकिस्तान के एक गुप्त मिशन पर निकलते दिखाया गया है. फिल्म में कीर्ति कुल्हारी और प्रतीक गांधी भी नजर आ रहे हैं.…
ऑस्कर विनर Smile Pinki फेम पिंकी सोनकर के घर पर चलने वाला है बुल्डोजर, दी गई नोटिस [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:45
उत्तर प्रदेश वन विभाग ने मिर्ज़ापुर जिले में पिंकी सोनकर (Pinki Sonkar) के घर को गिराने करने के लिए एक नोटिस जारी किया है. नेटिस में दावा किया गया है कि जिस जमीन पर पिंकी का घर बना है, वह वन विभाग की है. पिंकी को 2008 की…
Preity Zinta: प्रीति ने अपने बच्चों के साथ बीच में की मस्ती, शेयर की तस्वीर [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:31
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को अपने परिवार के साथ अक्सर समय बिताते हुए देखा जाता है. अब हाल ही में प्रीति ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ बीच पर मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर की है. जय जिंटा गुडइनफ (Jai Zinta Good…
Aishwarya और  Aaradhya का रिएक्शन हुआ वायरल जब बच्चे ने तोतली आवाज में पुकारा ऐशवलया लाय [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:53
ऐश्वर्या राय बच्चन का उनकी बेटी आराध्या का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अराध्या एक बच्चे की तोतली आवाज में अपनी मां का नाम सुन कर शॉक्ड हो गई. वायरल वीडियो मे ऐश्वर्या, अपनी बेटी आराध्या और मां वृदा…