Vijay Sethupathi और उनके परिवार को इस फिल्म के लिए नेताओं ने दी थी धमकी, एक्टर ने कर लिया किनारा

Vijay Sethupathi और उनके परिवार को इस फिल्म के लिए नेताओं ने दी थी धमकी, एक्टर ने कर लिया किनारा

Author: Editorji Podcast September 28, 2023 Duration: 0:38
साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अपने शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) की बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '800' में लीड एक्टर के तौर पर साइन किया था. लेकिन फिर उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया था. अब हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान मुरलीधरन ने खुलासा किया की आखिर विजय ने इस फिल्म से दूरी क्यों बनाई थी. मुथैया मुरलीधरन ने हाल में खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म में काम ना करने के लिए राजनेताओं ने विजय सेतुपति और उनके परिवार को धमकी दी थी. क्रिकेटर ने खुलासा किया कि कुछ राजनेताओं ने विजय को उनका किरदार न निभाने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि 800 एक स्पोर्ट्स फिल्म है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. मुरलीधरन ने आगे कहा कि, 'स्क्रिप्ट सुनने के बाद, उन्होंने फिल्म के लिए एक्साइटेड होते हुए कहा कि वह इस तरह के मौके को नहीं छोड़ेंगे और इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए खुश हैं. इसके बाद, हमने उनके साथ डील पक्की कर ली और प्रोडक्शन हाउस भी इसमें शामिल हो गया. '800' दुनिया भर में 6 अक्टूबर को तमिल, अंग्रेजी और सिंहली सहित कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है. फिल्म के लीड रोल में स्लमडॉग मिलियनेयर फेम मधुर मित्तल हैं. विजय सेतुपति को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आई थी. फिल्म की सफलता के बाद वे सातवें आसमान पर हैं. उन्होंने फिल्म में विलन की भूमिका निभाई. एक्टर ने हाल ही में अरुमुगकुमार के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की. वो कटरीना कैफ के साथ 'मैरी क्रिसमस' में भी नजर आएंगे. ये भी देखिए: 'Chandramukhi 2' Twitter reviews: Kangana Ranaut जीत रही हैं लोगों का दिल, मिल रहा हॉरर-कॉमेडी का मसाला

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
International Emmy Awards 2023: शेफाली शाह, जिम सर्भ और वीर दास को किया गया नॉमिनेट [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:58
International Emmy Awards 2023: हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023 के लिए नॉमिनेटेड लिस्ट का एलान हो चुका है. इस बार इसमें 14 श्रेणियों में 20 देशों के 56 नॉमिनेटेड व्यक्ति शामिल हैं. नॉमिनेट होने व…
Waheeda Rehman ने फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित किया दादा साहब फाल्के पुरस्कार, व्यक्ति को समर्पण के... [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:59
Waheeda Rahman Dada Saheb Phalke Award 2023: टेलेंटेड एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वो खुश है कि लोगों ने आखिरकार उनके काम को पहचान…
Salman Khan के साथ फिल्म बनाने पर Sooraj Barjatya ने कर दिया ये एलान, बोले- मैं बनाऊंगा, लेकिन... [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:42
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने कई ब्लॉबस्टर फिल्म एक साथ दी है. सूरज ने सलमान को उनके प्रेम के किरदार में बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा तो भाईजान ने भी किरदार में जान डाल द…
Dunki: Shah Rukh Khan की फिल्म विदेशों में एक दिन पहले होगी रिलीज, इंटरनेशनल मार्क देने की तैयारी [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. 'डंकी' किंग खान की साल की तीसरी सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्म है. फिल्म रिलीज को लेकर मेकर्स बड़ी तैयारी करने में लगे…
Vivek Agnihotri को Prabhas के फैंस ने इंटरनेट पर इन कारणों से किया ट्रोल, फिल्ममेकर ने कह दी ये बड़ी बात [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:46
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले प्रभास (Prabhas) की 'सलार' (Salaar) को भी 28 सितम्बर को ही रिलीज करने वा…
एक्स मंगेतर Rakshit Shetty के साथ आज भी टच में हैं Rashmika Mandanna, साल 2017 में टूटी थी सगाई [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:54
'चार्ली' (777 Charlie) फेम एक्टर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) इन दिनों अपनी कन्नड़ फिल्म 'सप्त सागरादाचे एलो – साइड ए' की सफलता का आनंद ले रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) संग पास्ट…
Waheeda Rahman ने आज तक क्यों नहीं पहनी बिकनी? कॉस्ट्यूम को लेकर बनाया था एक कॉन्ट्रैक्ट [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 1:06
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rahman) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अपनी शानदार एक्टिंग के चलते वहीदा रहमान को सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.…
Chandramukhi 2: एक्टर Raghava Lawrence ने की सुपरस्टार Rajinikanth से मुलाकात, पैर छू कर लिया आशीर्वाद [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:30
'Chandramukhi 2' actor Raghava Lawrence meets superstar Rajinikanth: एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) राघव लॉरेंस स्टारर फिल्म 'चंद्रमुखी 2' 28 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर राघव लॉरेंस ने स…
Pulkit Samrat की Fukrey 3 रिलीज से पहले हुई लीक, फिल्म में ये है ट्विस्ट [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:31
एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की मच अवेटेड फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मीडिया रिपेर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है कि फिल्म अपने रिलीज से पहले ही लीक हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल…

«1...678910