Episode 10 Socrates

Episode 10 Socrates

Author: Mr. Rai May 31, 2023 Duration: 8:57

सुकरात ( युनानी- Σωκράτης ;  470-399 ईसा पूर्व ) एथेंस के एक प्राचीन यूनानी दार्शनिक थे , जिन्हें पाश्चात्य दर्शन के संस्थापक और पहले नैतिक दार्शनिकों में से एक के रूप में श्रेय दिया जाता है । सुकरात ने स्वयं कोई ग्रंथ नहीं लिखा, इसलिये उन्हें, मुख्य रूप से शास्त्रीय लेखकों , विशेष रूप से उनके छात्र प्लेटो और ज़ेनोफ़न के मरणोपरांत वृतान्तों के माध्यम से जाना जाता है। प्लेटो द्वारा रचित ये वृत्तांत, संवाद के रूप में लिखे गए हैं , जिसमें सुकरात और उनके वार्ताकार, प्रश्न और उत्तर की शैली में किसी विषय की समिक्षा करते हैं; उन्होंने सुकरातीय संवाद, साहित्यिक शैली को जन्म दिया । एथेनियन समाज में सुकरात एक विवादित व्यक्ति थे, इतना अधिक कि, हास्य नाटककारों के नाटकों में उनका अक्सर मजाक उड़ाया जाता था। (अरिस्टोफेन्स् द्वारा रचित नेफेलाइ ("बादलें") उसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण है।) 399 ईसा पूर्व में, उन पर युवाओं को भ्रष्ट करने और धर्मपरायणहीनता करने का आरोप लगाया गया था ।एक दिन तक चले अभियोग के बाद , उन्हें मृत्यु की सजा सुनाई गई थी ।


Mainstream hindi एक ऐसा पॉडकास्ट है जहाँ मैं, मिस्टर राय, उन विषयों पर बात करता हूँ जो हमारे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से गहराई से जुड़े हुए हैं, लेकिन अक्सर हमारी आम बातचीत का हिस्सा नहीं बन पाते। ये ऐसे मुद्दे हैं जो हम सभी के लिए बेहद ज़रूरी हैं, फिर भी हम उन पर खुलकर चर्चा नहीं करते। इस पॉडकास्ट में मैं इन्हीं गहरे, प्रासंगिक और जीवन को बेहतर बनाने वाले विषयों को सामने लाने की कोशिश करूँगा। हर एपिसोड में हम किसी एक ऐसे ही टॉपिक को उसकी पूरी गहराई में समझेंगे, जिससे न सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ेगी बल्कि आत्म-विकास का रास्ता भी खुलेगा। यह शिक्षा और स्वयं को बेहतर बनाने की एक सहज यात्रा है, जहाँ बातचीत का अंदाज़ वैसा ही है जैसा किसी दोस्त से लंबी बातचीत में होता है। जब आप इस पॉडकास्ट को सुनेंगे तो आपको ऐसी बातें मिलेंगी जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी और शायद आपके देखने का नज़रिया भी बदल देंगी। मेरा यही प्रयास रहेगा कि हर सप्ताह हम एक नए कोण से किसी ऐसे ही महत्वपूर्ण विषय को छू सकें, बिना किसी भारी-भरकम शब्दावली के, बस सीधी और स्पष्ट बातचीत में।
Author: Language: Hindi Episodes: 12

Mainstream hindi
Podcast Episodes
Introduction [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:22
Mera new podcast hye. jisme hum baat karege new information ke bare me. jo hame daily life me use aegi.