Class 10 -Topi Shukla ( Rahi Masoom Raza)

Class 10 -Topi Shukla ( Rahi Masoom Raza)

Author: Madhu Tyagi December 11, 2020 Duration: 6:45
इफ़्फ़न के बारे में कुछ जान लेना इसलिए ज़रूरी है कि इफ़्फ़न टोपी का पहला दोस्त था। इस इफ़्फ़न को टोपी ने सदा इफ्फन कहा। इफ़्फ़न ने इसका बुरा माना। परन्तु वह इफ्फन पुकारने पर बोलता रहा। इसी बोलते रहने में उसकी बड़ाई थी। यह नामों का चक्कर भी अजीब होता है। उर्दू और हिंदी एक ही भाषा, हिंदवी के दो नाम हैं। परन्तु आप खुद देख लीजिए कि नाम बदल जाने से कैसे-कैसे घपले हो रहे हैं। नाम कृष्ण हो तो उसे अवतार कहते हैं और मुहम्मद हो तो पैगम्बर। नामों के चक्कर में पड़कर लोग यह भूल गए कि दोनों ही दूध देने वाले जानवर चराया करते थे। दोनों ही पशुपति, गोवर्धन और ब्रजकुमार थे। इसलिए तो कहता हूँ कि टोपी के बिना इफ़्फ़न और इफ़्फ़न के बिना टोपी न केवल यह कि अधूरे हैं बल्कि बेमानी हैं। इसलिए इफ़्फ़न के घर चलना ज़रूरी है। यह देखना ज़रूरी है कि उसकी आत्मा के आँगन में कैसी हवाएँ चल रही है और परम्पराओं के पेड़ पर कैसे फल आ रहे हैं।

यह Mera lakshya ...Hindi Course B , Class 9 & 10 पॉडकास्ट शिक्षक मधु त्यागी द्वारा प्रस्तुत एक शैक्षिक संसाधन है। यह कक्षा नौ और दस के छात्रों के लिए हिंदी कोर्स बी के पाठ्यक्रम को समझने में मदद करता है। इस पॉडकास्ट में पाठ्यक्रम के सभी आवश्यक पहलुओं को कवर किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके। साथ ही, सीखने को और रोचक बनाने के लिए इसमें विभिन्न कहानियों को भी सुनाया जाता है। ये कहानियाँ न केवल भाषा की समझ को बढ़ाती हैं बल्कि साहित्यिक संदर्भ और नैतिक मूल्यों से भी परिचय कराती हैं। जब आप इस पॉडकास्ट को सुनेंगे तो आपको पाठ्यपुस्तक के पाठों का विस्तृत विश्लेषण, महत्वपूर्ण प्रश्नों की चर्चा और भाषा के प्रयोग पर सटीक सुझाव मिलेंगे। यह श्रृंखला रटने के बजाय समझने पर केंद्रित है, ताकि हिंदी भाषा और साहित्य का ज्ञान स्थायी रूप से बना रहे। यह एक विश्वसनीय साथी की तरह है जो आपके अध्ययन के लक्ष्य को प्राप्त करने में नियमित रूप से सहायता करता है।
Author: Language: Hindi Episodes: 59

Mera lakshya ...Hindi Course B , Class 9 & 10
Podcast Episodes
Gajraj aur magarmachh [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:03
बताया जाता है कि यहां एक नदी है उसमें रह रहे एक मगरमच्छ से हाथी का लंबा बैर चला। एक दिन मगर ने हाथी (गज) का पैर पकड़ लिया और पानी में खींचने लगा। हाथी त्राहि-त्राहि कर उठा। जौ भर सूंड पानी के ऊपर रह गई तो हाथी की पुकार प…
Draupadi Chir Haran [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:20
महाभारत ऐसा महाकाव्य है, जिसमें कई छोटी-बड़ी शिक्षाप्रद घटनाओं का जिक्र है। द्रौपदी चीरहरण भी महाभारत की ऐसी ही घटना है। द्रौपदी पांचाल देश की राजकुमारी थी और उसका विवाह अर्जुन से हुआ था। अर्जुन ने द्रौपदी के स्वयंवर में…
Bhagvan Narsingh aur bhakt Prahlad [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:04
जब भी किसी भक्त पर कोई संकट आता है तो भगवान विष्णु उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं.भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया था और राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था. हिरण्यकश्यप का वध करना इतना आस…
Sant Raidas [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:48
रैदास को रविदास के नाम से भी जाना जाता है।v इनके लगभग सौ पद गुरुग्रंथ साहब में भी प्रकाशित हुए हैं।v संत कवि रैदास के कुछ पद संतवाणी में भी मिलते हैं।v इनकी रचनाओं का एक अलग संग्रह भी हैं।v इनकी ज्ञान-साधना अनुभव पर आधार…
यादें [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:33
मेरी यादें ,मेरे अहसास ,
NMuhavare [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:09
Check out my latest episode!
Laghu Katha Lekhan [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:07
Check out my latest episode!
Soochna Lekhan [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:32
Check out my latest episode!
Samas [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 4:31
Check out my latest episode!