Rajinikanth: जब अपने करियर के पीक पर सन्यास लेकर साधु बनना चाहते थे रजनीकांत, फैंस ने कर दिया था ये हाल

Rajinikanth: जब अपने करियर के पीक पर सन्यास लेकर साधु बनना चाहते थे रजनीकांत, फैंस ने कर दिया था ये हाल

Author: Editorji Podcast September 30, 2023 Duration: 2:26
Rajnikant: थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक रजनीकांत के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती है. उनकी कोई भी फिल्म रिलीज हो उससे पहले फैंस में रजनी फीवर चढ़ जाता है कि सड़कों पर भी इसका असर नजर आने लगता है. लोग उनके बड़े-बड़े कटआउट बनवाते हैं, उसपर माला चढ़ाते हैं, दूध से स्नान करवाते हैं. कुल मिला कर लोग रजनी की पूजा करते हैं और ये उनके फैंस का ही प्यार है कि जिसके चलते रजनी ने सन्यास लेने के फैसले पर विचार किया था. शिवाजी राव गायकवाड़ के नाम से जन्मे रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर 1975 में आयी के बालाचंदर की तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' से शुरू किया था. 1978 में आयी 'भैरवी' उनकी पहली सोलो तमिल फिल्म थी. इसके बाद एक से बढ़ एक फिल्में उन्होंने की. इसके बाद उन्होंने जो शुरुआत की उससे तो हम सब वाकिफ हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वो अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को छोड़ना चाहते थे. एक इंटरव्यू में पत्रकार चेय्यारु बालू ने रजनीकांत की जिंदगी जिंदगी से जुड़ी एक खास घटना शेयर की. उन्होंने बताया कि रजनीकांत ने एक बार परिवार और भौतिक संपत्ति को त्यागकर संन्यास लेने का फैसला किया. उन्होंने पत्नी लता को आश्रम में आध्यात्मिक सफर शुरू करने के अपने इरादे के बारे में बताया. पहले लता ने इसका कड़ा विरोध किया. हालांकि बाद में उन्होंने अपने पति के फैसले का समर्थन किया. लेकिन जैसे ही उनके फैंस को इस खबर की भनक लगी उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. इस दौरान सैकड़ों फैंस ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. एक क्रेजी फैन तो मिट्टी के तेल की कैन लेकर पहुंच गया और उसने ऐलान किया कि अगर रजनीकांत ने संन्यास लिया तो वह अपनी जान दे देगा. इन तमाम घटनाओं ने उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित किया. सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और अनोखे अंदाज से सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है. फैंस एक्टर को भगवान की तरह पूजते हैं.

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
Rakhi Sawant ने क्यों लिया Alia Bhatt और Vidya Balan का नाम? जानिए पूरा मामला [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:32
राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन अपने बेबाक बोल से सुर्खियों में बनी रहती है. अब हाल ही में राखी मैसूर पहुंची, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी ने कहा कि आदिल (Adil )ने उनके साथ धोखा किया और ये और भी लोगों के साथ ऐसा करेगा…
Katrina Kaif ने बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, Vicky Kaushal ने पत्नी को बताया अपनी प्रेरणा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:44
Katrina Kaif Completes 20 years in Bollywood: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भले ही हिंदी बोलने में कमजोर रही हो, लेकिन बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अपनी अच्छी पहचान बना ली है. कैटरीना को बॉलीवुड ने खूब प्यार दिया और अब बॉलीवुड से…
Dunki: सर अब बाथरूम से बाहर आ जाओ, SRK सेशन के दौरान हिरानी के मजेदार ट्वीट का शाहरुख ने दिया जवाब [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:31
Shah Rukh Khan reaction on Dunki director Rajkumar Hirani tweet: शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क SRK सेशन रखा और फैंस के ट्वीट का मजेदार जवाब दिया. इस बीच डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने मजेदार ट्वीट कर महफिल लूट ली.…
Ranbir Kapoor’s birthday: Neetu Kapoor ने किया राहा के पापा को बर्थडे विश, शेयर की सेलिब्रेशन की झलक [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:42
Ranbir Kapoor’s birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर रणबीर कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके खास दिन पर उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं. रणबीर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बड़ी बहन रिद्…
Animal teaser: कभी नहीं देखा होगा Ranbir Kapoor का ये अंदाज, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 1:12
Ranbir Kapoor's Animal Teaser: रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज किया गया है. रिलीज होती है ये टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रह…
Jawan: Shah Rukh Khan ने बताया अब फिल्म का एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेग मुफ्त, ऐसे उठा सकते हैं फायदा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:34
Shah Rukh Khan announces 'buy 1 get 1' offer on film tickets: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म रिलीज 'जवान' (Jawan) की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, जिसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का…
Ranbir Kapoor: कूल डैडी रणबीर कपूर बेटी Raha के नाम का कैप पहने आए नजर, देखिए वीडियो [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:35
Ranbir Kapoor proudly dons a cap with daughter Raha’s name: रणबीर कपूर को हाल ही में गणपति दर्शन के लिए टी-सीरीज़ के ऑफिस में देखा गया. दिलचस्प बात यह है कि उनके लुक ने ही सभी का ध्यान खींचा. इस दौरान एक्टर अपनी फिल्म 'र…
Shah Rukh Khan मचाएंगे Salman Khan की Tiger 3 में धमाल, बोले- जब-जब भाई बुलाएंगे तब आ जाऊंगा… [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:34
सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' में सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री ने फैंस को सरप्राइज कर दिया था. इसके साथ ही अब फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई है. दोनों के फैंस अब 'टाइगर 3' में किंग खान के धांसू ए…
Sonu Nigam ने Bhushan Kumar के टी-सीरीज़ में फिर से किया कोलेब्रेशन, Achha Sila Diya से बांधेंगे समा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:52
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और टी-सीरीज़ के हेड भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के बीच 3 साल की लंबी लड़ाई खत्म हो गई है. दोनों ने जल्द ही 'अच्छा सिला दिया' नए एल्बम 'बिटर बेट्रेयल्स' में साथ काम करने की घोषणा कर दी…
Divyanka Tripathi: धाकड़ गर्ल ने दिखाए चोट के निशान, टीवी एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:26
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी की फेस एक्ट्रेस है, हाल ही दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi) मे नजर आई थी, जहां, चैलेंजर्स के चुनौती देची नजर आई. जब वह शो में स्टंट करती थी, तो लोग उन्हें ल…