Rajinikanth: जब अपने करियर के पीक पर सन्यास लेकर साधु बनना चाहते थे रजनीकांत, फैंस ने कर दिया था ये हाल

Rajinikanth: जब अपने करियर के पीक पर सन्यास लेकर साधु बनना चाहते थे रजनीकांत, फैंस ने कर दिया था ये हाल

Author: Editorji Podcast September 30, 2023 Duration: 2:26
Rajnikant: थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक रजनीकांत के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती है. उनकी कोई भी फिल्म रिलीज हो उससे पहले फैंस में रजनी फीवर चढ़ जाता है कि सड़कों पर भी इसका असर नजर आने लगता है. लोग उनके बड़े-बड़े कटआउट बनवाते हैं, उसपर माला चढ़ाते हैं, दूध से स्नान करवाते हैं. कुल मिला कर लोग रजनी की पूजा करते हैं और ये उनके फैंस का ही प्यार है कि जिसके चलते रजनी ने सन्यास लेने के फैसले पर विचार किया था. शिवाजी राव गायकवाड़ के नाम से जन्मे रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर 1975 में आयी के बालाचंदर की तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' से शुरू किया था. 1978 में आयी 'भैरवी' उनकी पहली सोलो तमिल फिल्म थी. इसके बाद एक से बढ़ एक फिल्में उन्होंने की. इसके बाद उन्होंने जो शुरुआत की उससे तो हम सब वाकिफ हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वो अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को छोड़ना चाहते थे. एक इंटरव्यू में पत्रकार चेय्यारु बालू ने रजनीकांत की जिंदगी जिंदगी से जुड़ी एक खास घटना शेयर की. उन्होंने बताया कि रजनीकांत ने एक बार परिवार और भौतिक संपत्ति को त्यागकर संन्यास लेने का फैसला किया. उन्होंने पत्नी लता को आश्रम में आध्यात्मिक सफर शुरू करने के अपने इरादे के बारे में बताया. पहले लता ने इसका कड़ा विरोध किया. हालांकि बाद में उन्होंने अपने पति के फैसले का समर्थन किया. लेकिन जैसे ही उनके फैंस को इस खबर की भनक लगी उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. इस दौरान सैकड़ों फैंस ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. एक क्रेजी फैन तो मिट्टी के तेल की कैन लेकर पहुंच गया और उसने ऐलान किया कि अगर रजनीकांत ने संन्यास लिया तो वह अपनी जान दे देगा. इन तमाम घटनाओं ने उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित किया. सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और अनोखे अंदाज से सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है. फैंस एक्टर को भगवान की तरह पूजते हैं.

Entertainment News-हिन्दी आपके लिए लाता है मनोरंजन जगत की ताज़ा और दिलचस्प खबरें। यह एडिटरजी पॉडकास्ट आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के हलचल भरे अपडेट्स देता है, जिसमें नवीनतम गॉसिप, फिल्म रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा शामिल है। हर एपिसोड में आप मनोरंजन की दुनिया की गहराई में जाएंगे, जहाँ सिर्फ सुर्खियाँ ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की कहानियाँ भी सामने आती हैं। यह पॉडकास्ट उन श्रोताओं के लिए है जो चाहते हैं कि व्यस्त दिनचर्या में भी वे मनोरंजन जगत की हर महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े रहें। आपको फिल्मों के नए प्रोजेक्ट्स, सेलिब्रिटी इंटरव्यूज़, और टीवी शोज़ के अपडेट्स सुनने को मिलेंगे, सब कुछ हिन्दी की सरल और रोचक भाषा में। यहाँ 'मनोरंजन की खबरें' सिर्फ सतही जानकारी नहीं, बल्कि एक विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय की चुस्कियों के साथ मनोरंजन जगत का पूरा अपडेट मिल जाए, तो यह पॉडकास्ट आपके लिए ही है।
Author: Language: Hindi Episodes: 100

Entertainment News - हिन्दी
Podcast Episodes
Akshay Kumar और Twinkle Khanna ने ब्रिटेन के पीएम Rishi Sunak से की मुलाकात, बोली- दामाद से मिलना... [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और उनके पति अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से मुलाकात की है. इस दौरान तीनों ने खुब पोज़ दिए, जिसका वीड…
Tiger 3:  देश के नाम Tiger का पैगाम, कहा- जब तक टाइगर मरा नहीं, हारा नहीं [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:56
Tiger 3 Movie Teaser: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 27 सितंबर को मेकर्स ने 'टाइगर का मैसेज' वीडियो रिलीज किया. जिसमें टाइगर को देशवासियों से बात करते दिखाया गया है.…
Uorfi Javed: क्या कभी पहना है इस तरह से कोट पैंट? देखिए उर्फी का नया स्टाइल [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:36
Urfi Javed: उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अनोखी ड्रेसज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार भी उर्फी कुछ नया फैशन लेकर आईं हैं. इस बार उर्फी पिंक कलर के कोट-पैंट से मुंह छुपाते हुए नजर आईं, सानी इस बार उर्फी…
Naseeruddin Shah क्यों नहीं देख सकें RRR और Pushpa?, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:38
Naseeruddin Shah: दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपनी बात हमेशा बेबाकी से रखते हैं. दिग्गज होने की वजह से एक्टर आज रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर अपनी राय भी देते रहते हैं. हाल में ही उन्होंने यूट्यूब चैनल…
Raghav- Parineeti  ने पोस्ट किया प्यार भरा खत, अपने नए सफर के लिए मिले आशीर्वाद के लिए जताया आभार [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:39
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने 24 सितंबर को फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी बना लिया है. उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करने के बाद कपल अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गया था. अब राघव…
Tovino Thomas की 2018 की ऑस्कर जर्नी हुई शुरु, भारत की ओर से ऑस्कर 2024 में हुई ऑफिशियल एंट्री [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:37
टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) स्टारर मलयालम हिट फिल्म '2018' की ऑस्कर 2024 की जर्नी शुरु हो चुकी है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने '2018' भारत की ओर से ऑस्कर 2024 के लिए चुना है. भारत की ओर से ऑस्कर 2024 इसकी ऑफिशियल एंट्री ह…
Dhak Dhak का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:19
तरुण डुडेजा (Tarun Dudeja) द्वारा निर्देशित फिल्म 'धक धक' (Dhak Dhak) का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh ) , दीया मिर्जा (Dia Mirza), रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) और…
Nayanthara-Vignesh Shivan के बच्चों का पहला बर्थडे, कपल ने कहा- यह साल जीवन भर याद रहेगा [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:34
Nayanthara-Vignesh Shivan’s babies turn 1: एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन के जुड़वां बेटे एक साल के हो चुके हैं. 26 सितंबर को उनके पहले बर्थडे पर एक्ट्रेस ने दोनों बेटों का चेहरा रिवील किया. कपल ने अपने बच्चों के पहले…
Aamir Khan और Adah Sharma समेत कई सितारे गणपति दर्शन के लिए  BJP नेता आशीष शेलार के घर पहुंचे [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
Aamir Khan, Adah Sharma and others visit Ashish Shelar's residence for Ganpati Darshan: 26 सितंबर को बीजेपी नेता आशीष शेलार के मुंबई स्थित घर पर कई मशहूर हस्तियां गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं. आमिर खान ने हाथों में मिठाइयो…
Tumse Na Ho Payega की स्क्रीनिंग में पहुंचे Ayushmann Khurrana, आदित्य और विद्या बालन समेत कई सितारे [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 0:28
Tumse Na Ho Payega screening: मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'तुमसे ना हो पाएगा' को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किए जाने से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की. फिल्म की स्पेशल स…