Shri Guru Stotram श्री गुरु स्तोत्रम्

Shri Guru Stotram श्री गुरु स्तोत्रम्

Author: Rajat Jain July 21, 2024 Duration: 6:04
Shri Guru Stotram श्री गुरु स्तोत्रम् ★ || श्री महादेव्युवाच || गुरुर्मन्त्रस्य देवस्य धर्मस्य तस्य एव वा | विशेषस्तु महादेव ! तद् वदस्व दयानिधे || श्री महादेवी (पार्वती) ने कहा : हे दयानिधि शंभु ! गुरुमंत्र के देवता अर्थात् श्री गुरुदेव एवं उनका आचारादि धर्म क्या है – इस बारे में वर्णन करें | || श्री महादेव उवाच || जीवात्मनं परमात्मनं दानं ध्यानं योगो ज्ञानम् | उत्कल काशीगंगामरणं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||1|| श्री महादेव बोले: जीवात्मा-परमात्मा का ज्ञान, दान, ध्यान, योग पुरी, काशी या गंगा तट पर मृत्यु – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||1|| प्राणं देहं गेहं राज्यं स्वर्गं भोगं योगं मुक्तिम् | भार्यामिष्टं पुत्रं मित्रं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||2|| प्राण, शरीर, गृह, राज्य, स्वर्ग, भोग, योग, मुक्ति, पत्नी, इष्ट, पुत्र, मित्र – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||2|| वानप्रस्थं यतिविधधर्मं पारमहंस्यं भिक्षुकचरितम् | साधोः सेवां बहुसुखभुक्तिं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||3|| वानप्रस्थ धर्म, यति विषयक धर्म, परमहंस के धर्म, भिक्षुक अर्थात् याचक के धर्म – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||3|| विष्णो भक्तिं पूजनरक्तिं वैष्णवसेवां मातरि भक्तिम् | विष्णोरिव पितृसेवनयोगं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||4|| भगवान विष्णु की भक्ति, उनके पूजन में अनुरक्ति, विष्णु भक्तों की सेवा, माता की भक्ति, श्रीविष्णु ही पिता रूप में हैं, इस प्रकार की पिता सेवा – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||4|| प्रत्याहारं चेन्द्रिययजनं प्राणायां न्यासविधानम् | इष्टे पूजा जप तपभक्तिर्न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||5|| प्रत्याहार और इन्द्रियों का दमन, प्राणायाम, न्यास-विन्यास का विधान, इष्टदेव की पूजा, मंत्र जप, तपस्या व भक्ति – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||5|| काली दुर्गा कमला भुवना त्रिपुरा भीमा बगला पूर्णा | श्रीमातंगी धूमा तारा न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||6|| काली, दुर्गा, लक्ष्मी, भुवनेश्वरि, त्रिपुरासुन्दरी, भीमा, बगलामुखी (पूर्णा), मातंगी, धूमावती व तारा ये सभी मातृशक्तियाँ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||6|| मात्स्यं कौर्मं श्रीवाराहं नरहरिरूपं वामनचरितम् | नरनारायण चरितं योगं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||7|| भगवान के मत्स्य, कूर्म, वाराह, नरसिंह, वामन, नर-नारायण आदि अवतार, उनकी लीलाएँ, चरित्र एवं तप आदि भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||७|| श्रीभृगुदेवं श्रीरघुनाथं श्रीयदुनाथं बौद्धं कल्क्यम् | अवतारा दश वेदविधानं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||8|| भगवान के श्री भृगु, राम, कृष्ण, बुद्ध तथा कल्कि आदि वेदों में वर्णित दस अवतार श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||8|| गंगा काशी कान्ची द्वारा मायाऽयोध्याऽवन्ती मथुरा | यमुना रेवा पुष्करतीर्थ न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||9|| गंगा, यमुना, रेवा आदि पवित्र नदियाँ, काशी, कांची, पुरी, हरिद्वार, द्वारिका, उज्जयिनी, मथुरा, अयोध्या आदि पवित्र पुरियाँ व पुष्करादि तीर्थ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||9|| गोकुलगमनं गोपुररमणं श्रीवृन्दावन मधुपुर रटनम्| एतत् सर्वं सुन्दरि ! मातर्न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||10|| हे सुन्दरी ! हे मातेश्वरी ! गोकुल यात्रा, गौशालाओं में भ्रमण एवं श्री वृन्दावन व मधुपुर आदि शुभ नामों का रटन – ये सब भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||10|| तुलसीसेवा हरिहरभक्तिः गंगासागर-संगममुक्तिः | किमपरमधिकं कृष्णेभक्तिर्न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||11|| तुलसी की सेवा, विष्णु व शिव की भक्ति, गंगा सागर के संगम पर देह त्याग और अधिक क्या कहुं परात्पर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||11|| एतत् स्तोत्रम् पठति च नित्यं मोक्षज्ञानी सोऽपि च धन्यम् | ब्रह्माण्डान्तर्यद्-यद् ध्येयं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||12|| इस स्तोत्र का जो नित्य पाठ करता है वह आत्मज्ञान एवं मोक्ष दोनों को पाकर धन्य हो जाता है | निश्चित ही समस्त ब्रह्माण्ड मे जिस-जिसका भी ध्यान किया जाता है, उनमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||12|| ★ || इति वृहदविज्ञान परमेश्वरतंत्रे त्रिपुराशिवसंवादे श्रीगुरोःस्तोत्रम् || ★

Rajat Jain एक ऐसा मंच है जहाँ प्राचीन जैन और हिंदू मंत्रों एवं प्रार्थनाओं का सस्वर पाठ सुनने को मिलता है। यह पॉडकास्ट दैनिक जीवन में आध्यात्मिक शांति और ध्यान के लिए एक सरल रास्ता प्रस्तुत करता है। प्रत्येक एपिसोड में विभिन्न मंत्रों, स्तोत्रों और भजनों की स्पष्ट और भावपूर्ण रिकॉर्डिंग शामिल होती है, जिन्हें सुनकर श्रोता स्वयं को एक शांत और केंद्रित स्थान पर पाते हैं। यह केवल एक रिकॉर्डिंग नहीं, बल्कि एक साझा अनुभव है जहाँ शब्दों की पवित्र ध्वनि मन को शांत करती है और आत्मा को स्पर्श करती है। रजत जैन की आवाज़ में इन प्रार्थनाओं को सुनना एक गहन आंतरिक अनुभव बन जाता है, चाहे आप इसे सुबह की शुरुआत में सुनें या दिनभर की व्यस्तता के बाद विश्राम के क्षणों में। इस पॉडकास्ट का उद्देश्य इन पवित्र ध्वनियों को सभी तक पहुँचाना है, ताकि हर कोई अपनी गति से, बिना किसी जटिलता के, इनके लाभ प्राप्त कर सके। यह आध्यात्मिक अभ्यास का एक सुलभ और नियमित स्रोत है।
Author: Language: Hindi Episodes: 50

Rajat Jain 🚩 #Chanting and #Recitation of #Jain & #Hindu #Mantras and #Prayers
Podcast Episodes
Shri Yugalashtakam श्री युगलाष्टकम् [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:28
// श्री युगल अष्टकम‌् // कृष्णप्रेममयी राधा, राधाप्रेममयो हरिः।जीवने निधने नित्यं, राधाकृष्णौ गतिर्मम ।।०१ कृष्णस्य द्रविणं राधा, राधाया द्रविणं हरिः।जीवने निधने नित्यं, राधाकृष्णौ गतिर्मम ।।०२कृष्णप्राणमयी राधा, राधाप्र…
Mrit Sanjivani Shukra Vidya मृतसंजीवनी शुक्र विद्या [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:04
मृतसंजीवनीमन्त्र शुक्रविद्या!! ✓ विनियोग:- ॐ अस्य श्रीमृतसंजीवनी महामन्त्रस्य ॐ सदाशिव ऋषिः । ॐ गायत्रीच्छंदः । ॐ पराशक्तिर्देवता। ॐ हं बीजं। ॐ सौं शक्तिः । ॐ हं कीलकं । ॐ श्रीं पराशक्ति प्रीत्यर्थं सर्वमंत्र संजीवनार्थं…
Surabhi Stotram सुरभि स्तोत्रम् [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:32
।। श्री सुरभि स्तोत्रम् ।। ✓नमो देव्यै महादेव्यै सुरभ्यै च नमो नमः ।गवां बीज स्वरूपायै नमस्ते जगदम्बिके ॥ १॥नमो राधा प्रियायै च पद्मांशायै नमो नमः ।नमः कृष्ण प्रियायै च गवां मात्रे नमो नमः ॥ २॥कल्पवृक्ष स्वरूपायै सर्वेषा…
Sarva Dev Krit Lakshmi Stotra सर्वदेव कृत लक्ष्मी स्तोत्र [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 4:59
🌹सर्वदेव कृत लक्ष्मी स्तोत्र 🌹🌹क्षमस्व भगवत्यम्ब क्षमाशीले परात्परे।शुद्धसत्त्वस्वरूपे च कोपादिपरिवर्जिते ॥१॥🌹उपमे सर्वसाध्वीनां देवीनां देवपूजिते।त्वया विना जगत्सर्वं मृततुल्यं च निष्फलम् ॥ २॥🌹सर्वसम्पत्स्वरूपा त्वं सर्…
Hema Malini Stotram हेमा मालिनी स्तोत्रम् [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 7:22
।। हेमामालिनी स्तोत्रम् ।।ध्यानं-हेमवर्णां चतुर्बाहुं रत्नसिंहासनस्थिताम्।पद्महस्ता वराभीति करां दन्तोल्लासितविग्रहम्।।कौस्तुभाभरणोपेतां कीर्तिमालाविभूषिताम्।त्रैलोक्यजननीं वन्दे हेममालिन्यरूपिणीम्।।स्तोत्रं-हेमवर्णे हेम…
Navgrah Stuti नवग्रह स्तुति [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 2:39
Navgrah Stuti नवग्रह स्तुति ॐ आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकरः ॥आयुरारोग्यं मे देहि कुरू शांतिं शुभप्रदाम् ॥रोहिणीश सुधामूर्ते सुधारूप सुधाशन ॥ सोम सौम्यो भवास्माकं सर्वारिष्टं निवारय ॥ कुज कुप्रभवोऽपि त्वं मंगलः परिग…
Asit Kritam Shiva Stotram असित कृतं शिव स्तोत्रम् [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:39
Asit Kritam Shiva Stotram असित कृतं शिव स्तोत्रम्जगद्गुरो नम्स्तुभ्यं शिवाय शिवदाय च ।योगीन्द्राणां च योगीन्द्र गुरूणां गुरवे नमः ॥१॥ मृत्योर्मृत्युस्वरूपेण मृत्युसंसारखण्डन ।मृत्योरीश मृत्युबीज मृत्युञ्जय नमोऽस्तु ते ॥२…
Sri Durga Panjar Stotram श्री दुर्गा पञ्जर स्तोत्रम् [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 3:46
• श्रीदुर्गा पञ्जरस्तोत्रम् •विनियोगः-ॐ अस्य श्रीदुर्गा पञ्जरस्तोत्रस्य सूर्य ऋषिः, त्रिष्टुप्छन्दः,छाया देवता, श्रीदुर्गा पञ्जरस्तोत्र पाठे विनियोगः ।* ध्यानम् ॐ हेम प्रख्यामिन्दु खण्डात्तमौलिं शङ्खाभीष्टा भीति हस्तां त…
Durga Stuti दुर्गा स्तुति [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 10:50
Tantroktam Devi Suktam तंत्रोक्तम् देवी सूक्तम् ★ नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः । नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्मरताम् ।। 1 ।। रौद्रायै नमो नित्यायै गौर्यै धात्र्यै नमो नमः | ज्योसनायै चेंदु रुपिन्यै सुखा…
Dash Mahavidya Stotram दश महाविद्या स्तोत्रम् [not-audio_url] [/not-audio_url]

Duration: 5:48
Dash Mahavidya Stotra दश महाविद्या स्तोत्र 🍁दुर्ल्लभं मारिणींमार्ग दुर्ल्लभं तारिणींपदम्।मन्त्रार्थ मंत्रचैतन्यं दुर्ल्लभं शवसाधनम्।।श्मशानसाधनं योनिसाधनं ब्रह्मसाधनम्।क्रियासाधनमं भक्तिसाधनं मुक्तिसाधनम्।।तव प्रसादाद्दे…